in

Himachal Crime News: नाबालिग की किडनैप का प्रयास! आपस में उलझे दो समुदाय, आरोपी की भीड़ ने की धुनाई

TROWS

Himachal Crime News: मंडी जिला के सुंदरनगर में देर रात को उस वक्त हंगामा हो गया जब दो समुदाय आपस में उलझ पड़े। दरअसल, बीते कुछ दिनों से स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की का दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा पीछा किया जा रहा था।

Himachal Crime News: नाबालिग की किडनैप का प्रयास! आपस में उलझे दो समुदाय, आरोपी की भीड़ ने की धुनाई

इतना ही नहीं बीते मंगलवार को जब किशोरी स्कूल से वापस आ रही थी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी कार में बिठाने का प्रयास करने लगा। हालांकि इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया जिसके चलते वह मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं बीती शाम को आरोपी पीड़िता के घर के पास पहुंच गया।

लोगों ने आरोपी को दबोच कर की पिटाई
इसकी जानकारी जैसे ही पीड़िता ने अपने परिवार को दी तो परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी आरोपी को दबोच लिया और खूब हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी को बुरी तरह पीटा।

Doon valley school

कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी
इससे मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लग गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी द्वारा लड़की को स्कूल से आते-जाते वक्त पिछले कई दिनों से परेशान किया जा रहा था।

थाना परिसर में भीड़े दोनों पक्ष
इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाना सुंदरनगर पहुंचे तो आरोपित के स्वजन व रिश्तेदार भी वहां आ गए। जिसके बाद थाना परिसर में ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

JPERC 2025

जिसके बाद लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दिनदहाड़े नाबालिग़ को अगवा करने की कोशिश करने, उसका पीछा और छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई। इतना ही नहीं दूसरी ओर आरोपित पक्ष के लोगों ने भी पिटाई करने तथा तेल डालकर गाड़ी जलाने का प्रयास करने की शिकायत दी है।

आरोपी ने की दो-दो शादियां
जानकारी के अनुसार आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है जिसने दो-दो शादियां की हुई है। उसने एक शादी कश्मीर व दूसरी बिलासपुर जिले के घुमारवीं से कर रखी है और वह बीज की दुकान करता है। जबकि आरोपी पहले करीब 10 वर्ष तक विदेश में रह चुका है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: चंडीगढ़ के श्रद्धालु की अनोखी आस्था! ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाई एक किलो सोने की आरती

Himachal Latest News: चंडीगढ़ के श्रद्धालु की अनोखी आस्था! ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाई एक किलो सोने की आरती

विदेश में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में दुष्कर्म! ब्लैकमेल भी किया, 2.20 लाख हड़पे

विदेश में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर हिमाचल की युवती से चंडीगढ़ में दुष्कर्म! ब्लैकमेल भी किया, 2.20 लाख हड़पे