in

HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव में खर्च सीमा तय! जिला परिषद के लिए ₹1 लाख, प्रधान और BDC उम्मीदवारों को खुली छूट

TROWS

HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की ‘जेब’ पर लगाम कसने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव में खर्च सीमा तय! जिला परिषद के लिए ₹1 लाख, प्रधान और BDC उम्मीदवारों को खुली छूट

आयोग ने पारदर्शिता लाने और चुनाव में ‘धनबल’ को रोकने के लिए खर्च संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये है। आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, चुनावी खर्च के नियम अलग-अलग पदों के लिए भिन्न हैं।

जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये तय की गई है। बीडीसी और ग्राम पंचायत प्रधान के लिए खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

Doon valley school

जिला परिषद प्रत्याशियों के लिए कड़े नियम
चूंकि, जिला परिषद का चुनाव बड़े क्षेत्र में होता है, इसलिए आयोग ने यहां निगरानी सख्त रखी है। आयोग ने हर जिला परिषद उम्मीदवार को नामांकन के समय एक नया और अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश दिए है।

चुनाव से जुड़ा सारा लेन-देन इसी खाते से करना अनिवार्य है। आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक समय-समय पर इन खातों की जांच करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

JPERC 2025

शहरी निकायों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित
आयोग ने शहरी निकायों के लिए भी चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित की है। नगर निगम में पार्षद 1 लाख, नगर काउंसिल 75 हजार और नगर परिषदों में पार्षद 50 हजार रुपये राशि चुनाव में खर्च कर सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

LPG Crisis: रसोई गैस पर मंडराया बड़ा खतरा! 4 साल तक प्रभावित रह सकती है सप्लाई, युद्ध ने बिगाड़ा गणित

LPG Crisis: रसोई गैस पर मंडराया बड़ा खतरा! 4 साल तक प्रभावित रह सकती है सप्लाई, युद्ध ने बिगाड़ा गणित

Himachal Latest News: चिप्स के पैकेट में रेंगते मिले जिंदा कीड़े! बाल-बाल बचा 2 साल का मासूम, एक्सपायरी डेट थी अभी दूर

Himachal Latest News: चिप्स के पैकेट में रेंगते मिले जिंदा कीड़े! बाल-बाल बचा 2 साल का मासूम, एक्सपायरी डेट थी अभी दूर