Asha Hospital
Holi 2026
in , , , ,

Paonta Sahib: शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय की चार छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

TROWS

Paonta Sahib: शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की चार हॉकी खिलाड़ी छात्राओं का चयन अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय की चार छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो कि जिला ऊना में आयोजित हुई थी, इस प्रतियोगिता में मानपुर देवड़ा विद्यालय की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया था।

Indian Public School

इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जिला सिरमौर को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Doon valley school

इस प्रदर्शन के आधार पर मानपुर देवड़ा विद्यालय की चार खिलाड़ी छात्राओं शगुन पुत्री रिंकू राम, प्रियांशी पुत्री मोहन सिंह, नेहा पुत्री वीर सिंह और ईशा पुत्री रमेश का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यह प्रतियोगिता अठाईस दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रही है। वर्तमान में यह खिलाड़ी छात्राएं माजरा में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में कठोर परिश्रम कर रही हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने इन खिलाड़ी छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानपुर देवड़ा विद्यालय में गत वर्ष से ही हॉकी खेल को आरंभ किया गया है और इतनी कम अवधि में इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए जिस प्रकार इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपने विद्यालय का नाम चमकाया है।

उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह खिलाड़ी छात्राएं शानदार खेल का प्रदर्शन करके अपने विद्यालय और अपने गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकाएंगी।

विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मानपुर देवड़ा पंचायत की प्रधान श्रीमती कुसुम देवी, बीडीसी मेंबर अबिता पुंडीर,विक्रम तोमर,हरविंदर सिंह, तोहिद, शाकिर, सितार मोहम्मद, उमा पाल, नरेंद्र आदि स्थानीय ग्रामीणों ने इन खिलाड़ी छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, डीपीई व इन छात्राओं के अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Shillai News: एसटी दर्जे के लिए सतौन में युवाओं का अनशन शुरू! सतौन नवयुवक मंडल का 24 घंटे का अनशन

Shillai News: एसटी दर्जे के लिए सतौन में युवाओं का अनशन शुरू! सतौन नवयुवक मंडल का 24 घंटे का अनशन

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी: पुलिस ने नेपाल से धरा शातिर! नेपाल में कर रहा था ये काम! देखें पुलिस का बड़ा कारनामा

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी: पुलिस ने नेपाल से धरा शातिर! नेपाल में कर रहा था ये काम! देखें पुलिस का बड़ा कारनामा