in

Paonta Sahib: अवैध खनन के खिलाफ खनन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 4 डंपर जब्त दो ट्रैक्टरों पर 20 हजार जुर्माना

TROWS

Paonta Sahib: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर उपमंडल पांवटा साहिब यमुना नदी में दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते रंगे हाथों दबोचे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर अवैध खनन कर रहे दोनों ट्रैक्टर का 20 हजार रुपये चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

उधर, माइनिंग विभाग अधिकारियों का कहना है कि टीम यमुना नदी मे हो रहे अवैध खनन कारोबारियो के खिलाफ भविष्य मे कार्यवाही जारी रहेगी ताकि अवैध खनन करने वालो के खिलाफ पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

Doon valley school

वहीं दूसरे मामले में पोंटा साहिब देर रात पुलिस चौकी सिंगापुर टीम द्वारा 4 डम्परो को यमुना नदी से अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा जब डम्परो को चेक किया गया तो डम्पर अवैध बजरी से ओवरलोड पाए गए। वहीं पुलिस द्वारा चैंकिंग के लिए कागजात मांगने पर चालक कागजात पेश न कर सके।

JPERC 2025

जिसमे चारो डम्परो *UK08CB-0868, UK07CB-3146, UK07CB-8811, UK16CA-1646*नियमानुसार माईनिंग एक्ट व वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करके आगामी कार्यवाही हेतू व अदालत JMFC-II पांवटा साहिब को भेजे गए हैं जहां पर न्यायाधीश द्वारा इन अवैध डंपरों पर कार्रवाई या जुर्माना किया जा सके।

बता दें कि पिछले कुछ रोज से लगातार वन विभाग माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है ताकि किसी तरह अवैध खनन पर रोक लग पाए।

मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग विभाग लगातार काम कर रहा है।

बेहतर समाचार अनुभवों के लिए Telegram पर News Ghat से जुड़ने के लिए इस लिंक https://t.me/newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: गोंदपुर में एक तेज रफ्तार कार अज्ञात मासूम को टक्कर मार फरार

Paonta Sahib: गोंदपुर में एक तेज रफ्तार कार अज्ञात मासूम को टक्कर मार फरार

Himachal Weather Update: 16 से 18 मार्च तक कैसे रहेगा आपके आस पास का मौसम, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Himachal Weather Update: 16 से 18 मार्च तक कैसे रहेगा आपके आस पास का मौसम, मौसम विभाग ने किया अलर्ट