Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib : क्लस्टर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गुरु नानक मिशन स्कूल की बेटियों की धमाकेदार जीत, रचा नया इतिहास

TROWS

Paonta Sahib : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब की अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने क्लस्टर-16 टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत दर्ज की है। तीन दिन तक चले मुकाबले में बेटियों ने अपना लोहा मनवाते हुए खिताब अपने नाम किया।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib : क्लस्टर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गुरु नानक मिशन स्कूल की बेटियों की धमाकेदार जीत, रचा नया इतिहास

यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 4 अगस्त तक श्री बालाजी पब्लिक स्कूल सिरसा में आयोजित हुई थी। इस दौरान टीम ने बेहतरीन समर्पण, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

Indian Public School

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही गुरु नानक मिशन स्कूल की टीम ने दबदबा बनाए रखा। पहले मुकाबले में मेजबान बालाजी स्कूल को 2-0 से हराया।

Doon valley school

दूसरे मैच में स्प्रिंग डेल्स स्कूल, कुरुक्षेत्र को कड़ी टक्कर देते हुए 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में शाह सतनाम स्कूल को भी 2-1 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में दून वैली स्कूल, नालागढ़ से सीधा मुकाबला हुआ। इस मैच में टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 2-0 से फाइनल का टिकट पक्का किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

फाइनल मुकाबला एक बार फिर शाह सतनाम स्कूल से हुआ। यहां भी गुरु नानक स्कूल की बेटियों ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवनीत कौर को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।

प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला और डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने टीम को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मेहनत की सराहना की।

डायरेक्टर सैनी ने कहा, “यह जीत सिर्फ छात्राओं की मेहनत नहीं, बल्कि कोच विपुल राठौर और माता-पिता के मार्गदर्शन का भी परिणाम है।”

अब टीम सितंबर में वाराणसी में होने वाले सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगी। वहां भी छात्राएं प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

गुरु नानक मिशन स्कूल की यह जीत बेटियों के आत्मबल, लगन और कड़ी मेहनत की मिसाल है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: तेज़ रफ़्तार HRTC बस ने स्कूटी को रौंदा! 8 वर्षीय बेटी सहित माँ गंभीर घायल

Himachal Latest News: तेज़ रफ़्तार HRTC बस ने स्कूटी को रौंदा! 8 वर्षीय बेटी सहित माँ गंभीर घायल

पांवटा साहिब : एक साल बाद फिर शुरू हुआ सैनिक विश्राम गृह! अब मिलेगी खाने और रहने की सुविधा

पांवटा साहिब : एक साल बाद फिर शुरू हुआ सैनिक विश्राम गृह! अब मिलेगी खाने और रहने की सुविधा