in

Paonta Sahib: देवी नगर में बड़ा हादसा टला! अनियंत्रित ट्रक ने दो मकानों की बाउंड्री तोड़ी, बाल-बाल बचे लोग

TROWS

देवी नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने दो मकानों की बाउंड्री वॉल से जा टकराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, पता चला है कि ट्रक की टक्कर से स्थानीय निवासी संजीव मित्तल और बिट्टा सिंह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना के बाद ट्रक मालिक विपिन भी मौके पर पहुंच गया। उसने प्रारंभिक तौर पर प्रभावित लोगों के सामने आश्वासन दिया कि ट्रक को सुरक्षित हटाने के बाद जो भी वास्तविक नुकसान का आकलन होगा, उसके अनुसार दोनों बाउंड्री वॉल का निर्माण अपने खर्च पर करवाया जाएगा।

Doon valley school

ट्रक को घटनास्थल से हटाने के लिए हाइड्रा मशीन भी मौके पर बुलाई गई, ताकि बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के वाहन को बाहर निकाला जा सके।

गनीमत यह है कि इस घटना में केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

JPERC 2025

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय वहां कोई राहगीर या निवासी मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।

Written by Newsghat Desk

प्रार्थना सभा में छात्रों को थप्पड़, छात्रा पर अभद्र टिप्पणी का आरोप! हिमाचल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर केस दर्ज

प्रार्थना सभा में छात्रों को थप्पड़, छात्रा पर अभद्र टिप्पणी का आरोप! हिमाचल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर केस दर्ज

13 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

13 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल