in

Himachal News : पीएम मोदी तक पहुंचा आईजीएमसी शिमला मारपीट मामला! आज डॉक्टर स्ट्राइक पर, OPD बंद

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते दिनों डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट का मामला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचा है। इसके साथ ही डॉक्टर आज हड़ताल पर चले हुए हैं जिससे ओपीडी बंद है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Himachal News : पीएम मोदी तक पहुंचा आईजीएमसी शिमला मारपीट मामला! आज डॉक्टर स्ट्राइक पर, OPD बंद

बता दें कि शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में बीते सोमवार को डॉक्टर ने मरीज की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर राघव निरूला को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी के विरोध में गुस्साए चिकित्सक संगठन आज एक दिन के सामूहिक अवकाश पर है।

रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि यह कार्रवाई एकतरफा है जबकि गलती दोनों तरफ से हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई की गारंटी के बिना काम करना मुश्किल हो गया है।

Doon valley school

डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है। उधर, मांगें न मानने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

डॉ. राघव को जान से मारने की धमकी
उधर, आरडीए के अध्यक्ष डॉ. सोहेल शर्मा ने आरोप लगाया कि डॉ. राघव को जान से मारने और देश छोड़ने की धमकी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि यह धमकी नरेश दास्टा नामक व्यक्ति ने दी है। एसोसिएशन ने मांग उठाई कि धमकी मामले में तुरंत एफआइआर दर्ज की जाए।

JPERC 2025

अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित
उधर, सामूहिक अवकाश के चलते अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते शिमला और धर्मशाला अस्पताल में भी ओपीडी सेवाएं बंद है।

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
उधर, इस पूरे प्रकरण में IGMC के एक डॉक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मामले की जांच जल्दबाजी में की गई और सभी पक्षों को सुने बिना सख्त फैसला ले लिया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: प्राकृतिक खेती ने बदली सुरेश कुमार की तकदीर! एक बीघा भूमि में उगाई हल्दी की फसल, 90 रुपये प्रतिकिलो दाम…

HP News: प्राकृतिक खेती ने बदली सुरेश कुमार की तकदीर! एक बीघा भूमि में उगाई हल्दी की फसल, 90 रुपये प्रतिकिलो दाम…

Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ा जम्मू-कश्मीर का तस्कर! 5.128 किलोग्राम चरस बरामद

Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ा जम्मू-कश्मीर का तस्कर! 5.128 किलोग्राम चरस बरामद