in

Sirmour News: राजगढ़ बैशाखी मेले का समापन! विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने का दिया भरोसा

TROWS

Sirmour News: अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Sirmour News: राजगढ़ बैशाखी मेले का समापन! विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने का दिया भरोसा

इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है, राजगढ़ क्षेत्र की वादियां बहुत दर्शनीय है। हम सौभाग्यशाली है कि हमें अपने देवी -देवताओं के चरणों में वास करने को मौका मिला है।

Doon valley school

हमारे प्रदेश की संस्कृति भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाए‌गा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है तथा किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है।

JPERC 2025

मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने के अवसर प्राप्त होते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जिला स्तरीय बैशाखी मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अपने विचार रखे तथा मुख्य अतिथि का इस मेले में पधारने पर आभार व्यक्त किया। जी आर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: स्मार्ट मीटर पर बवाल के बीच विभाग का सख्त रुख! उपभोक्ताओं को चेताया, सहयोग न करने पर कट सकता है कनेक्शन

HP News: स्मार्ट मीटर पर बवाल के बीच विभाग का सख्त रुख! उपभोक्ताओं को चेताया, सहयोग न करने पर कट सकता है कनेक्शन