in

SBI Debit Card 2023 : वाह SBI Debit Card पर मिल रहे ये शानदार सर्विस, नहीं रहेगा हर महीने पेमेंट का टेंशन

SBI Debit Card 2023 : वाह SBI Debit Card पर मिल रहे ये शानदार सर्विस, नहीं रहेगा हर महीने पेमेंट का टेंशन
SBI Debit Card 2023 : वाह SBI Debit Card पर मिल रहे ये शानदार सर्विस, नहीं रहेगा हर महीने पेमेंट का टेंशन

SBI Debit Card 2023 : वाह SBI Debit Card पर मिल रहे ये शानदार सर्विस, नहीं रहेगा हर महीने पेमेंट का टेंशन

 

SBI Debit Card 2023 : अगर आप अपने मोबाइल बिल, बिजली का बिल, इंटरनेट का बिल या फिर नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन का पेमेंट अपने SBI Debit Card से करते हैं तो ये सूचना आपके लिए है। SBI Debit Card की ये बेहतरीन सर्विस आपका तनाव काफी हद तक कम कर सकती है।

आम तौर पर जो लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, वो इन मंथली पेमेंट को अपने कार्ड से लिंक कर देते हैं। इससे उन्हें हर महीने बिल पेमेंट की तारीख याद नहीं रखनी पड़ती।

Holi-1
Holi-1

लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप एसबीआई का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तब भी इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

चलिए यहां जानते हैं कि कैसे इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है….

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर FAQ में बहुत पूछे जाने वाले सवालों की कैटेगरी में इससे जुड़े समाधान के बारे में बताया है।

इसमें स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड पर E-Mandate शुरू करने की पूरी जानकारी दी गई है।

हम यहां इसी बारे में चर्चा करेंगे…
कैसे काम करता है ई-मेंडेट ?
Holi-2
Holi-2

SiHub E-Mandate सॉल्युशंस किसी एसबीआई डेबिट कार्ड होल्डर को रेग्यूलर या रिकरिंग पेमेंट के लिए ई-मेंडेट की सुविधा देती है।

डेबिट कार्ड पर ई-मेंडेट सुविधा शुरू कराने के लिए पहले बैंक को बताना होता है कि आप किस-किस मंथली पेमेंट को कार्ड से कटवाना चाहते हैं। इसके लिए एक एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन किया जाता है. ये ऑनलाइन ही हो जाता है।

ई-मेंडेट की सुविधा के तहत आपको कार्ड से पेमेंट कटने से 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन भेजा जाता है। इससे आपको सूचना दी जाती है कि 24 घंटे के अंदर आपके बैंक खाते से किस बिल का पेमेंट कटने वाला है।

सर्विस शुरू करने के लिए देनी होगी ये जानकारियां

अगर आप ई-मेंडेट सर्विस शुरू करना चाहते हैं, तब आपको अपनी डेबिट कार्ड डिटेल्स ई-मेंडेट सर्विस के पेज पर देनी होंगी।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वैलिडेशन के लिए उस पेज पर डालना होगा। बस इसी के साथ आपके एसबीआई डेबिट कार्ड पर ई-मेंडेट सर्विस शुरू हो जाएगी।

कैसे शुरू करते हैं ई-मेंडेट की शुरुआत ?

जब आप अपने डेबिट कार्ड से किसी बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं. उसी समय अगर वो सर्विस प्रोवाइड SiHub सर्विस पर ऑनबोर्ड है, तो आपसे ई-मेंडेट सर्विस शुरू करने के लिए पूछेगा।

अगर आप स्वीकार करते हैं तो आपको ई-मेंडेट सर्विस के पेज पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद आपको कुछ डिटेल्स देनी होंगी, जिसके बाद आपकी ई-मेंडेट सर्विस शुरू हो जाएंगी।

Written by newsghat

सिरमौर के डॉक्टर सौरभ के साथ रिश्ते में बंधी कबड्डी की स्टार खिलाड़ी प्रियंका नेगी, पढ़ें क्या रहे कार्यक्रम

पार्टनर के साथ होता है झगड़ा घबराएं नहीं, रिश्ते में मजबूती के लिए जरूरी है नोक झोंक, जाने क्यों

Husband Wife Relationship Tips: पार्टनर के साथ होता है झगड़ा घबराएं नहीं, रिश्ते में मजबूती के लिए जरूरी है नोक झोंक, जाने क्यों