in

शिलाई में 11 वर्षीय अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त, तीन बहनों का इकलौता भाई था मासूम

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 11 वर्षीय छात्र अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, अनिकेत पुत्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव का रहने वाला था। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बोंच में छठी कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय अनिकेत अपने घर के पास एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही हो पाएगी।

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अनिकेत चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अपनी तीन छोटी बहनों का इकलौता भाई था। परिवार के इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके की स्थिति का जायजा लेने और घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए पटवारी को भेजा गया है।

JPERC 2025

वहीं, कोटी बोंच स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने अनिकेत के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि अनिकेत पढ़ाई में काफी होनहार था। इसके साथ ही वह स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता था।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीआर निंटा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। अनिकेत के अचानक दुनिया से चले जाने से उसके सहपाठी और विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी बेहद दुखी हैं।

एक होनहार बच्चे के असमय निधन से कटारी गांव सहित पूरे शिलाई क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेणुका जी मेले पर हाईकोर्ट सख्त: झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक, जानें नए नियम

रेणुका जी मेले पर हाईकोर्ट सख्त: झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक, जानें नए नियम

हिमाचल में अब 17 वर्षीय छात्रा की अचानक मौ**त, स्कूल पहुंचने से पहले बिगड़ी तबीयत: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमाचल में अब 17 वर्षीय छात्रा की अचानक मौ**त, स्कूल पहुंचने से पहले बिगड़ी तबीयत: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़