Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में फर्जी पुलिस अफसर का पर्दाफाश! वर्दी पर तीन-तीन स्टार, गाड़ी से हथियार भी पकड़े

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक गाड़ी से हथियार पकड़े हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में फर्जी पुलिस अफसर का पर्दाफाश! वर्दी पर तीन-तीन स्टार, गाड़ी से हथियार भी पकड़े

दरअसल, श्री रेणुका जी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त व यातायात चैकिंग के लिए बीती शाम संगडाह चौक के पास मौजूद थे। तभी माता श्री रेणुका जी के मन्दिर की तरफ से हुटर बजाते हुए दो गाड़ियां बोलेरो नम्बर HP28A-8771 तथा इनोवा नम्बर HP07E-0791 आई।

Indian Public School

दोनो गाड़ियों में पुलिस का बोर्ड और हुटर लगे हुए थे। इतना ही नहीं इनोवा गाड़ी में पिछली सीट पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी मे स्टार लगाकर बैठा हुआ था। पुलिस ने जब दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो वह संगडाह की तरफ भाग गए।

Doon valley school

जिन पर पुलिस ने तुरंत पीछा किया और पुलिस थाना संगडाह सहित पुलिस चौकी हरिपुरधार को सूचना दी गई। सूचना पर उपरोक्त दोनो गाड़ियों को हरिपुरधार मे स्थानीय पुलिस द्वारा डिटेन किया गया।

चैक करने पर गाडी नम्बर HP28A-8771 बोलेरो मे ड्राइवर आमिर हुसैन पुत्र सादिक अली निवासी गांव कुम्भरा डाकघर देवथ तह. चौपाल जिला शिमला सहित चार व्यक्ति बेठे पाए गये।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अतिरिक्त दूसरी इनोवा गाडी मे बैठे व्यक्ति अजय पुत्र सत्यनारायण निवीसी गांव अलीपुर खालसा तह. घरोंडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 34 साल के कब्जे से एक रिवॉलवर, सात जिन्दा रौंद तथा एक गन 315 बोर राईफल मैगजीन व पांच जिन्दा रौंद के साथ पाई गई।

जिसपर आरोपी ने जब रिवॉलवर व गन 315 बोर का लाइसेंस पेश किया तो लाइसेंस Area Validity STATE/NA पाया गया जोकि आर्म लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है।

इसके बाद टीम ने इसी गाडी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति उदय शर्मा पुत्र हेम चन्द निवासी मकान नम्बर 708/C गोविन्दनगर बी. टी. सी. नयागांव डाकघर नयागांव जिला SAS नगर मोहाली पंजाब से पूछताछ की जो पुलिस की वर्दी पहने हुए था तथा वर्दी पर HPP बेज सहित कन्धे पर तीन/तीन स्टार लगे हुए थे।

पुलिस ने जब आरोपी से उसकी पहचान पत्र और तैनाती के बारे में पूछा तो वह कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना श्री रेणुका जी में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

AI: भारत में कक्षा 11वीं-12वीं के लिए एआई की किताबें होगी तैयार! कक्षा तीन के बच्चे भी पढ़ेंगे एआई

AI: भारत में कक्षा 11वीं-12वीं के लिए एआई की किताबें होगी तैयार! कक्षा तीन के बच्चे भी पढ़ेंगे एआई

Himachal Crime News: हिमाचल में लोन दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 7.38 लाख! पुलिस थाना पहुंचे पीड़ित

Himachal Crime News: हिमाचल में लोन दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 7.38 लाख! पुलिस थाना पहुंचे पीड़ित