in ,

Sirmour News: नाहन पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा! बिंदल बोले- 450 सांसदों वाली पार्टी 40 पर सिमटी Sirmour News: नाहन पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा! बिंदल बोले- 450 सांसदों वाली पार्टी 40 पर सिमटी

Sirmour News: नाहन पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा! बिंदल बोले- 450 सांसदों वाली पार्टी 40 पर सिमटी

State-election-in-charge-Sh.jpg

Sirmour News: नाहन पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा! बिंदल बोले- 450 सांसदों वाली पार्टी 40 पर सिमटी

Sirmour News: प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा शनिवार को नाहन पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देशभर में हर बूथ पर मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सभी 7990 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Sirmour News: नाहन पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा! बिंदल बोले- 450 सांसदों वाली पार्टी 40 पर सिमटी

भारतीय जनता पार्टी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र, अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर चलने वाला राष्ट्र और देश के हर व्यक्ति, विशेषकर अंतिम पायदन पर बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। 1980 से लेकर 2024 तक 44 वर्ष के इस सफर में बहुत बड़ी उपलब्धियां पार्टी ने हासिल की।

BKD School
BKD School

उन्होंने कहा कि कभी 2 सांसदों वाली पार्टी आज 303 सांसदो तक पहुंची और इस वर्ष 370 सांसदों वाली पार्टी बनने जा रही है। 20 राज्यों में सरकारे बनाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को पूरा करने में पार्टी जुटी हुई है। 44 वर्ष के इस सफर में सदस्यता के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा बनी है जिसके नेताओं ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को ख्याति दिलाई है।

भाजपा ने जहां 500 वर्ष के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, धारा 370 हटाने का लक्ष्य प्राप्त किया। कांग्रेस पार्टी जो भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी, जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने का सारा श्रेय अपने सिर पर लिया, 450 से ज्यादा सांसदों वाली पार्टी 40 सांसदों पर पहुंच गई और 2024 में इससे भी नीचे जाने वाली है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

कारण है, परिवारवाद, व्यक्तिवाद, राष्ट्र की अवहेलना, देश की अवहेलना, देश के मान बिन्दुओं की अवहेलना। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लोगों को सदा ही झूठे नारे, झूठे प्रलोभन, झूठे आश्वासन देकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इंदिरा गांधी ने नारा लगाया कि मैं 100 दिन में गरीबी दूर करूंगी। 400 सीटें लेकर सत्ता में आई और गरीबों को भूल गई।

फिर नारा लगाया कि मैं 100 दिन में महंगाई खत्म कर दूंगी, फिर सत्ता में आई और महंगाई को 10 गुना बढ़ाया। भ्रष्टाचार की सरगना कांग्रेस पार्टी बनी और हर स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेवार है। समय-समय पर कांग्रेस के अच्छे नेता नेहरू-गांधी परिवार को छोड़कर अपनी पार्टियां बनाते रहे।

ज फिर 2024 के चुनावों के दृष्टिगत झूठ की गारंटियों का पिटारा लेकर जनता के बीच में आ गए। 100 दिन में महंगाई कम करने वाले, 100 दिन में गरीबी हटाने वाले, पहली कैबिनेट में 22 लाख बहनों को 1500 रू महीना देने वाले, पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने वाले आज फिर झूठ की गारंटियों का पिटारा लेकर आए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Tipper-hits-tractor-standin.jpg

Himachal Latest News: टिप्पर ने सडक़ पर खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर! दो हिस्सों में टूटा

There-will-be-power-cut-in-.jpg

Paonta Sahib: पांवटा के इन क्षेत्रों में लगेगा पावर कट! सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी