in

Sirmour News: हिमाचल में जानलेवा हुई बर्फबारी! बर्फ पर फिसली स्कॉर्पियो, शिक्षक की मौत

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते कल हुई बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे सड़क हादसे पेश आ रहे है।

Sirmour News: हिमाचल में जानलेवा हुई बर्फबारी! बर्फ पर फिसली स्कॉर्पियो, शिक्षक की मौत

सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र के साथ लगते चंजाह में भी बीती रात स्कॉर्पियो (HP14C4580) के बर्फ पर फिसलने से शिक्षक की मौत हो गई। जिला शिमला के कुपवी निवासी वेद प्रकाश स्कॉर्पियो में सवार होकर तीन अन्य लोगों के साथ कुपवी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बर्फबारी के चलते गाड़ी फंस गई। जब काफी कोशिशों के बावजूद भी गाड़ी नहीं निकली तो अंदर सवार दो व्यक्ति नीचे उतर गए और गाड़ी को धक्का लगाने लगे।

Doon valley school

मगर तभी अचानक ही गाड़ी बर्फ पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वेद प्रकाश गाडी सहित खाई में गिर गए जबकि अंदर सवार राजेश हादसे के दौरान वाहन से बाहर छिटक गया।

हादसे में वेद प्रकाश की मौत हो गई जबकि राजेश की जान बाल-बाल बची है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: नांज मेड साइंस फार्मा का परमार्थ पर कदम! सरकारी स्कूल को गोद लेकर छात्रों को दिया तोहफा

Paonta Sahib: नांज मेड साइंस फार्मा का परमार्थ पर कदम! सरकारी स्कूल को गोद लेकर छात्रों को दिया तोहफा

हिमाचल में बड़ा हादसा: ढ़ाक से टकराकर पलटी गाड़ी! दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: ढ़ाक से टकराकर पलटी गाड़ी! दो युवकों की मौत, तीसरा घायल