in

Sirmour: शादी से पहले दुल्हन ने खेला ऐसा खेल! लाखों के गहने लेकर मां संग हुई फरार, नाहन में जांच शुरू

सिरमौर: हरिपुरधार क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त को दिल्ली निवासी विपिन वालिया के भाई विशाल के लिए शादी का रिश्ता आया था। इसके बाद 21 अगस्त को बिचौलिए अरविंद ने परिवार को लड़की देखने और रिश्ता तय करने के लिए हरिपुरधार बुलाया।

परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस में युवती को देखने के बाद रिश्ता तय हो गया। शादी की रस्म के तहत परिवार की ओर से युवती को करीब 2.20 लाख रुपये कीमत के गहने दिए गए। इनमें सोने का पेंडेंट, सोने की अंगूठी और हीरे की ईयर-रिंग शामिल बताई गई हैं। इसके अलावा बिचौलिए को 31 हजार रुपये नकद देने का भी आरोप है।

Doon valley school

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद युवती, उसकी मां और बिचौलिए ने दिल्ली चलने की बात कही। अगले दिन शादी होनी थी। इसी दौरान युवती और उसकी मां ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अपने रिश्तेदार से मिलने की बात कही।

आरोप है कि दोनों नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और वहां से गहने लेकर चली गईं। शिकायतकर्ता ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

JPERC 2025

पुलिस अब युवती, उसकी मां और बिचौलिए की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही गहनों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, 6081 मीटर ऊंची शिंकुन ईस्ट पीक पर फहराया तिरंगा

हिमाचल की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, 6081 मीटर ऊंची शिंकुन ईस्ट पीक पर फहराया तिरंगा

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: रेलवे पिल्लर से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की मौ**त, 5 पर केस

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: रेलवे पिल्लर से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की मौ**त, 5 पर केस