Asha Hospital
Holi 2026
in

आईजीएमसी में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा….

आईजीएमसी में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा….

आईजीएमसी में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा….

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आईजीएमसी के कार्डियोलॉजली विभाग में उपचाराधीन मरीज की बुधवार को ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का कारण बताया।

Holi 2026 -2

 

Indian Public School

आपको बता दें कि मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और मौत का कारण भी डॉक्टर्स को बताया है उनका कहना है की मरीज की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।

Doon valley school

परिजनों ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाया है कि मरीज की हालत अगर नाजुक थी, तो पहले ही पीजीआई रेफर करना चाहिए था और या जन मशीन आई तब उन्होंने मशीन आने के दो दिन बाद ऑपरेशन किया गया।

आपको बता दें की आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग में सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले सुशील (47) के दिल की मुख्य नस बंद थी। डॉक्टरों ने बुधवार को मरीज का ऑपरेशन करने की तैयारी की।ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ओसीटी मशीन को चंडीगढ़ से मंगवाया था।जोकि अस्पताल में सोमवार को पहुंच गई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जानकारी है कि मरीज के ऑपरेशन के दौरान क्लॉट बढ़ रहे थे जिसके कारण दोपहर के करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच मरीज की मौत हो गई।

मृतक के बेटे संजीव राणा ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। मामला बढ़ने के बाद डॉक्टर ने माफी मांगी, लेकिन परिजनों ने कहा कि दोबारा ऐसा किसी के साथ न हो इसके लिए सरकार मामले पर सख्त गहनता से जांच करे।

वहीं, डॉक्टर जनक राज, एमएस, आईजीएमसी ने बताया की
शिकायत आने पर जांच कमेटी बैठाई जाएगी तथा जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। हालांकि परिजनों की ओर से मौखिक तौर पर इलाज को लेकर नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की है।

इसके लिए अस्पताल में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। डॉक्टरों और स्टाफ कर्मियों को इस गलती के लिए अवगत करा कर आगे से ऐसा न होने की चेतावनी दी जाएगी।

Written by Newsghat Desk

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर परिवार का इकलौता चिराग बुझा, शोक में डूबा परिवार….

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर परिवार का इकलौता चिराग बुझा, शोक में डूबा परिवार….

HRTC की बस से चरस की खेप के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार…

HRTC की बस से चरस की खेप के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार…