Asha Hospital
in

पांवटा साहिब के करीब नहर में तैरता हुआ मिला महिला का शव, नही हो पाई महिला की शिनाख्त

पांवटा साहिब के करीब नहर में तैरता हुआ मिला महिला का शव, नही हो पाई महिला की शिनाख्त

पांवटा साहिब के करीब नहर में तैरता हुआ मिला महिला का शव, नही हो पाई महिला की शिनाख्त

Shri Ram

मटक माजरी शक्ति नहर में करीब 2:30 बजे एक अज्ञात महिला का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया है जिसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आज करीब 02:50 बजे लगभग एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला की बॉडी मटक माजरी स्थित शक्ति नहर में तैर रही हैं।

Doon valley school

उक्त सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कुल्हाल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से अज्ञात महिला के शव को शक्ति नहर से बाहर निकाला गया।

वहीं, एक स्थानीय महिला के माध्यम से महिला के कपड़ो की तलाशी ली गई कोई पहचान पत्र या कोई पत्र आदि नहीं मिला।

JPERC 2025

शव की पहचान कराने के लिए आस पास के लोगो को महिला की बॉडी को दिखाया गया परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दूसरी और महिला को सरकारी अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, मृत महिला के शव के पंचायत नामा की कारवाई की जायेगी। महिला के शव को सुरक्षा की दृष्टि से विकासनगर मोर्चरी में रखा गया है।

मृत महिला की शिनाख्त हेतू प्रचार प्रसार किया जा रहा है, यदि उक्त अज्ञात महिला का शव किसी कोतवाली/थाना/चौकी से संबन्धित है तो थाना विकासनगर से संपर्क करे।

Written by newsghat

सतौन में खोला जाए राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के समक्ष ग्रामीणों ने उठाई मांग