Asha Hospital
Holi 2026
in

मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, शव के साथ बरामद हुआ मोबाइल और पिस्टल

मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, शव के साथ बरामद हुआ मोबाइल और पिस्टल

मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, शव के साथ बरामद हुआ मोबाइल और पिस्टल

TROWS

हिमाचल प्रदेश के पंच परमेश्वर मंदिर के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत के 18 साल के शुभम के तौर पर हुई है। वह 2 जुलाई से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Holi 2026 -2

शव के पास से एक पिस्टल भी मिली है, जो उसी की बताई जा रही है। जिस तरह से संदिग्ध हालत में शव मिला है, उससे मर्डर की आशंका जताई जा रही है।

Indian Public School

पुलिस का कहना है कि यह मर्डर है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकता है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया है।

Doon valley school

पूछताछ में पता चला है कि शुभम अपने दादा-दादी के साथ रहता था। उसने अंतिम कॉल अपनी दादी को की थी और कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने जा रहा है।

SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि तलाशी के दौरान शव के पास एक बैग बरामद हुआ जिसमें उसका फोन और एक पिस्टल बरामद हुआ है। इसकी भी जांच हो रही है कि पिस्टल का लाइसेंस है या नहीं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आखिर वह अपने साथ पिस्टल क्यों लाया था। उन्होंने कहा कि छानबीन के दौरान पता लगा कि उसने अंतिम कॉल अपनी दादी को की थी। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों से बात की और उसकी पहचान हो पाई है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि यह मर्डर है या नहीं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएगी। शुभम के दोस्तों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

ताल में डूबने से बच्चे की मौत, घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला था मासूम कर्ण

ताल में डूबने से बच्चे की मौत, घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला था मासूम कर्ण

यूं बेकाबू होकर खेत में गिरी एसयूवी कार, हादसे में एक की मौत चार घायल….

यूं बेकाबू होकर खेत में गिरी एसयूवी कार, हादसे में एक की मौत चार घायल….