Asha Hospital
Holi 2026
in

सतौन में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार…

सतौन में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार…

सतौन में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार…

TROWS

गिरिपार क्षेत्र के सतौन में पुलिस टीम ने देर रात को एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Holi 2026 -2

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की पांवटा साहिब की तरफ से शिलाई की और एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है।

Indian Public School

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सतौन बस स्टैंड के पास देर रात करीब डेढ़ बजें नाका लगाया तो राजबन की तरफ से एचआर 41एफ- 3938 कार आई तो पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक मनोज कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी कांडो भटनोल तहसील शिलाई ने पुलिस को देखकर गाड़ी को मौके से भगा ली।

Doon valley school

पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा करते हुए कुछ दूरी पर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 432 बोतले/36 पेटी बीयर मार्का हरियाणा व देशी शराब माल्टा कि 96 बातले 8 पेटी तथा अग्रेजी शराब कि 108 बातले 9 पेटी मार्का हरियाणा की बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में यूं मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में यूं मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पांवटा साहिब के इन इलाकों में वीरवार को रहेगी बिजली बाधित

पांवटा साहिब के इन इलाकों में वीरवार को रहेगी बिजली बाधित