Fair deal
in

सिरमौर : गर्मी से निजात पाने नदी में उतरे थे दो युवक, फिर यूं समाए मौत के मुंह में…

सिरमौर : गर्मी से निजात पाने नदी में उतरे थे दो युवक, फिर यूं समाए मौत के मुंह में…
Shubham Electronics
Paontika Opticals

सिरमौर : गर्मी से निजात पाने नदी में उतरे थे दो युवक, फिर यूं समाए मौत के मुंह में…

जिला मुख्यालय नाम से करीब पांच किमी दूर पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में हरियाणा के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

Shri Ram

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला जिला की तहसील नारायणगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो युवक रविवार को गर्मी से निजात पाने के लिए जिला सिरमौर की ठंडी वादियों में पहुंचे थे।

आज दोपहर को दोनों ही युवक कालाअंब से नाहन की ओर चले और पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में नहाने उतरे। बताते हैं कि मारकंडा नदी में भले ही पानी कम था लेकिन गहरे कुंड के समीप युवकों ने छलांग लगा दी जिसके चलते वह कुंड में डूब गए। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को दोनों ही युवक नदी में नहा रहे थे।

इसी दौरान वह नदी से बाहर निकलते हैं और फिर कुंड में छलांग लगाने लगे इसी बीच वह गहरे कुंड में डूब गए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जमवाल ने बताया कि मारकंडा नदी में हरियाणा के दो युवकों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रमन कुमार और 18 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।

JPERC 2025
Diwali 02

मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि दोनों ही मृतक अंबाला जिला के नारायणगढ़ तहसील के बिलासपुर के रहने वाले हैं।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Written by newsghat

चूड़धार के जंगल से लापता उत्तराखंड की जानकी देवी सकुशल घंडूरी पंहुची

चूड़धार के जंगल से लापता उत्तराखंड की जानकी देवी सकुशल घंडूरी पंहुची

पांवटा साहिब में वारदात : युवक पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर….

पांवटा साहिब में वारदात : युवक पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर….