Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश फिर शर्मसार, दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म

हिमाचल प्रदेश फिर शर्मसार, दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म

हिमाचल प्रदेश फिर शर्मसार, दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म

पीड़िता 4 महीने की गर्भवती, पढ़ें क्या है पूरा मामला..

TROWS

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र निहरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मानसिक तौर से दिव्यांग 22 वर्षीय युवती के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में युवती 4 महीने की गर्भवती भी है।

Holi 2026 -2

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी पीड़ित युवती किसी बात को बताने की स्थिति में नहीं है।

Indian Public School

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस के तहत बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के तहत पिछले 13-14 वर्ष से मानसिक तौर पर दिव्यांग 22 वर्षीय युवती अपने परिजनों संग रहती थी।

Doon valley school

युवती का ईलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। वहीं मंगलवार को अचानक युवती के पेट में दर्द होने पर परिजनों द्वारा उसका चेकअप आईजीएमसी शिमला में करवाया गया। लेकिन इस दौरान युवती 4 महीने की गर्भवती निकली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि युवती मानसिक तौर पर दिव्यांग है और अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी की शिनाख्त कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सिरमौर में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी