in ,

गिरीपार के इस क्षेत्र से दो महिला संक्रमित सहित आज यहां आए 15 नए मामले

गिरीपार के इस क्षेत्र से दो महिला संक्रमित सहित आज यहां आए 15 नए मामले

जिला सिरमौर में अब कुल एक्टिव 238 मामले, 5 लोगों ने जीती कोरोना जंग….

BKD School
BKD School

पांवटा साहिब व नाहन के इन इलाकों में आए संक्रमण के मामले…..

न्यूज घाट/नाहन

जिला सिरमौर में कोरोना मामलों में एक दिन थोड़ी राहत बाद आज 15 फिर नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें दो संक्रमित महिला गिरीपार के आंजभोज नघेता से है।

जबकि बाकी मामले पांवटा साहिब व नाहन उपमंडल से शामिल हैं। नाहन के हरिपुर मोहल्ला से एक 40 वर्षीय पुरूष, मियां मंदिर छोटा चोंक से 67 वर्षीय महिला व एक 19 वर्षीय पुरुष शहर से शामिल है।

जबकि पांवटा साहिब के देवीनगर से 65 वर्षीय महिला के अलावा नघेता से 36 व 48 वर्षीय दो महिला संक्रमित पाई गई हैं।

बता दें कि आज भेजे गए नए सैम्पल 187 में से 173 नेगेटिव व 6 पॉजिटिव पाये गए हैं। जबकि 5 सैम्पल को रिपीट किया गया है। वहीं 3 को रद्द किया गया है।

इसके अलावा आरएटी से टेस्ट में 424 में से 8 पॉजिटिव हैं। एक अन्य साईं अस्पताल नाहन में टेस्ट दौरान पॉजिटिव पाया गया हैं। आज कुल सैंपल 627 टेस्ट हुए, जिसमें से कुल 15 पॉजिटिव आये हैं।

ये भी पढ़ें : जब 12 साल की मासूम ने मां के पास जाने से किया इंकार….

क्यूं है कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से अलग और ज्यादा खतरनाक..

होली पार्टी कर स्कूल परिसर में छलकाए जाम, मामला दर्ज

जिला सिरमौर मे बढ़ते कोरोना मामलों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रखी हैं। यहां दिन प्रतिदिन कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही हैं।

जिला सिरमौर मे आज 5 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। जिसके बाद अब कुल एक्टिव मामले 238 हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

Crime : पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न पर मामला दर्ज…

पुलिस की बड़ी कारवाई, नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

एफआईआर: पहले किया ये घिनौना काम, फिर कर दी डॉक्टर की पिटाई….

Written by newsghat

सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

बोर्ड की कक्षाओं को छोड़कर शेष के परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ा फैसला