Paonta Cong
in

प्रदेश कैबिनेट बैठक में सतौन डिग्री कॉलेज को साथ 17 पदों को मंजूरी, इलाके मे खुशी का माहौल

प्रदेश कैबिनेट बैठक में सतौन डिग्री कॉलेज को साथ 17 पदों को मंजूरी, इलाके मे खुशी का माहौल

JPERC
JPERC

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने 17 पदों के साथ कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली है।

Admission notice

कैबिनेट बैठक में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा दौरे के दौरान खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के आग्रह पर सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी दे है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की दोस्ती किसी से छूपी नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मित्र बलदेव तोमर के कहने पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं कर उसे पूरी भी की है। जिससे पूरे प्रदेश में जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर की दोस्ती की चर्चा है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

कैबिनेट बैठक में सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पौका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह कंवर, कठवार पंचायत के प्रधान महेंद्र ठाकुर, अरविंद चौहान, कोड़गा पंचायत प्रधान लीला देवी, सखौली पंचायत प्रधान अमरा देवी, सतौन बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान,कोड़गा बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा, सुनील कपूर,सतीश शर्मा, संजय नेगी, जोगेंद्र चौहान, नरेश तोमर, विशाल चौहान, महिला मंडल प्रधान रेणु नेगी, शिवानी चौहान,प्रेम तोमर, पूर्ण ठाकुर, सुनीता ठाकुर, पिंकू तोमर आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का आभार प्रकट किया है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

पशुओं को लंपी त्वचा रोग से कैसे बचाएं, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता सूद ने दी जानकारी

पांवटा साहिब पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक चोर गैंग का भांडाफोड, 20 बाइकें कब्जे में ली