in

होटल में कमरा लेकर करता था इतना घिनौना काम

होटल में कमरा लेकर करता था इतना घिनौना काम

होटल में कमरा लेकर करता था इतना घिनौना काम

राजधानी में पुलिस ने मारी रेड, गिरफ्तार

TROWS

हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां नशा माफिया धीरे धीरे अपना जाल फैला रहा है। राजधानी में बाहरी राज्यों से काफी मात्रा में चिट्टे की सप्लाई हो रही है।

पुलिस ने शिमला के राम बाजार में एक निजी होटल में युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 29.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जिसका नाम रितिक है और मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है, चिट्टा बेच रहा है और इस समय राम बाजार में एक होटल में रुका हुआ है।

Doon valley school

पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए होटल में रेड डाली। इस दौरान युवक को उसके कमरे से चिट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस उससे पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इसने चिट्टा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करना था। युवक ने इससे पहले कहां पर चिट्टा की सप्लाई की है, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।

JPERC 2025

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर तो नहीं है। जिला में इससे पहले भी पुलिस ने कई बड़े तस्करों का फर्दाफाश किया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इसके पीछे भी कोई बड़ा तस्कर जरूर होगा। पुलिस आरोपी को शीघ्र ही कोर्ट में पेश करेगी।

मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरु ने की है। उन्होंने कहा कि इस केस के तार बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।इसलिए पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Written by Newsghat Desk

Oppo ला रहा है सबसे स्लीक एवं स्टाइलिश डिजाइन के साथ ये मॉडल

Oppo ला रहा है सबसे स्लीक एवं स्टाइलिश डिजाइन के साथ ये मॉडल

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा, एक की मौत

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा, एक की मौत