HP Weather Update: हिमाचल में 6 दिन तक लगातार बारिश के आसार! आज भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जिससे लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही खराब बना रहने की संभावना जताई गई है।
HP Weather Update: हिमाचल में 6 दिन तक लगातार बारिश के आसार! आज भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) की माने तो प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह से एक्टिव है। ऐसे में 3 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ इलाकों में आंधी-तूफान चलने के साथ ही ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।


ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
IMD ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इस दौरान लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
कल-परसों ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट
इसके अलावा 30 अप्रैल और 1 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट रहेगा। जबकि दो मई को लेकिन ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। तीन और चार मई को फिर से ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश होगी।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

