Accident In Himachal: महिला चालक की एक गलती और बुझ गया घर का चिराग! ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूटी, इलाज के दौरान मौ**त

Accident In Himachal: ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंजावर में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटी के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Accident In Himachal: महिला चालक की एक गलती और बुझ गया घर का चिराग! ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूटी, इलाज के दौरान मौ**त
मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55) निवासी जाडला क्योड़ी जिला ऊना के तौर पर हुई है, जोकि स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले से जा रहा था।
तभी गांव पंजावर में पहुँचते ही हादसा हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चालक युवती ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सीधा ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति स्कूटी समेत नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और उसे इलाज़ के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर व्यक्ति की उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
उधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में महिला चालक की लापरवाही सामने आई है जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

