in

Himachal News: फिर लुढ़की कार के खाई में एक की मौत दूसरा घायल

Himachal News: फिर लुढ़की कार के खाई में एक की मौत दूसरा घायल

Himachal News: फिर लुढ़की कार के खाई में एक की मौत दूसरा घायल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल में एक और सड़क हादसा पेश आया है, जिसमे उपमंडल के नेरवा में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार शाम नेरवा से 27 किलोमीटर दूर रोहाना के पास का है जब गुम्मा से आ रही एक स्विफ्ट कार (HP08A-6045) खाई में जा गिरी।

हादसे के दौरान कार में 2 लोग सवार थे जिसमें से मृतक की पहचान बंसीलाल व घायल की पहचान बालक राम के रूप में हुई है जो कि नेरवा के धमरोली गांव के रहने वाले थे।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चौपाल ने कहा कि इसे लेकर नेरवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस आगामी कार्यवाही करने में जुट गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Written by Newsghat Desk

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

हिमाचल में अब 26 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…..

हिमाचल में अब 26 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…..