in ,

Paonta Sahib: वार्ड नंबर-8 से युवा प्रत्याशी संजय सिंघल ने जारी किया संकल्प पत्र, विकास को बताया प्राथमिकता

TROWS

नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित युवा प्रत्याशी संजय सिंघल ने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए वार्ड के समग्र विकास का वादा किया है। चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” के साथ मैदान में उतरे संजय सिंघल ने बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया है।

संजय सिंघल ने कहा कि वार्ड नंबर-8 में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में यमुना पथ के सौंदर्यीकरण, सड़कों और गलियों के सुधार, सीवरेज और नालियों की व्यवस्था को दुरुस्त करने, हाईमास्ट लाइट लगाने और बरसात के पानी की निकासी के लिए विशेष योजना तैयार करने का दावा किया है।

इसके अलावा उन्होंने वार्ड में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने, पुराने पाइप बदलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और आवारा बंदरों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

Doon valley school

संजय सिंघल ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए जनता का सहयोग सबसे जरूरी है और यदि उन्हें आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर-8 को एक आदर्श वार्ड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से 17 मई 2026 को “ताला-चाबी” चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: हिमाचल स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पांवटा साहिब: हिमाचल स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के पार्थ ठाकुर का राष्ट्रीय स्तर पर कमाल, JEE Main आर्किटेक्चर परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 7वीं रैंक

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के पार्थ ठाकुर का राष्ट्रीय स्तर पर कमाल, JEE Main आर्किटेक्चर परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 7वीं रैंक