in

सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी: 45 लाख की चांदी की पालकी, सोने के कुंडल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

TROWS

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में बुधवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 18 किलोग्राम चांदी की पालकी, भगवान गणेश के सोने के कुंडल और चढ़ावे की करीब 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मंदिर समिति के अनुसार चोरी हुई चांदी की पालकी की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार चोर पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और रिकॉर्डिंग रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

यह मंदिर गांव के बीचोंबीच स्थित है, लेकिन देर रात हुई इस वारदात की भनक किसी ग्रामीण को नहीं लगी। वीरवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो सामान गायब मिला। इसके बाद मंदिर समिति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Doon valley school

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट टीम को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

मंदिर समिति के प्रधान अर्जुन ठाकुर ने बताया कि चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

JPERC 2025

पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Written by Newsghat Desk

Himachal Police Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

Himachal Police Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

हिमाचल प्रदेश: 3 दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का खंडहर शेड में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

हिमाचल प्रदेश: 3 दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का खंडहर शेड में मिला शव, इलाके में मची सनसनी