Asha Hospital
in

अगर ऐसा नहीं किया तो रह जाएंगे कोविड वैक्सीन से वंचित….

अगर ऐसा नहीं किया तो रह जाएंगे कोविड वैक्सीन से वंचित….
TROWS

18+ को वैक्सीन, टीका लगाने को ये दिन तय…

Shri Ram

ये लोग होंगे वैक्सीनेशन प्राथमिकता समूह में शामिल…

Indian Public School

न्यूज़ घाट/शिमला

Doon valley school

प्रदेश सरकार ने 18+ आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के पात्र लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण शेड्यूल 15 मई, 2021 से कोविन पोटर्ल पर दिखाई देगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बिना किसी अप्वाइंटमेंट के किसी भी व्यक्ति या लाभार्थी का टीकाकारण नहीं किया जाएगा।

JPERC 2025

उन्होंने लाभार्थियों से किसी भी असुविधा और भीड़-भाड़ से बचने के लिए लाभार्थी से अपने निर्धारित पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट कार्यक्रम के अनुसार ही टीकाकरण केंद्र पर जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग और प्राथमिकता समूहों वाले लाभार्थियों के टीकाकरण के दौरान कार्य आपस में प्रभावित ना हो इसके दृष्टिगत निर्धारित केंद्रों पर ही संबंधति समूहों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें : कोविड पास बना दिल्ली गए युवक वापसी में किया ऐसा घिनौना काम….

अब पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमण से दो को मौत….

उन्होंने ने बताया कि डीसी और पुलिस अधीक्षकों से भी टीकाकरण केंद्रों पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केवल सोमवार व गुरुवार को ही किया जाएगा और लाभार्थी का टीकाकरण शेड्यूल हर निर्धारित शेड्यूल से दो दिन पूर्व पोर्टल दिखाई देगा।

फेसबुक पर समाचार व सूचनाएं पाने के लिए Newsghat Facebook Page Like करें…

उन्होंने कहा कि मई माह में इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 17, 20, 24, 27 और 31 मई, 2021 को किया ही इस आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य को भारत के सीरम संस्थान पुणे से कोविशील्ड वैक्सीन की 1,07,620 खुराकें प्राप्त हो गई और 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए 17 मई 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : क्या हुआ जब अचानक एसडीएम पांवटा साहिब पहुंचे तहसील कार्यालय….

कोरोना अलर्ट : अब इस तिब्बती कालोनी में कोरोना के 13 मामले…..

टीकाकरण के लिए इस आयु वर्ग के सभी पात्र व्यक्तियों को स्वयं को कोविन पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा और टीकाकरण करवाने के लिए समय का निर्धारण भी पोर्टल पर ही किया जाएगा।

आरोग्य सेतु ऐप से भी टीकाकरण केंद्र का पंजीकरण और समय निर्धारण किया जा सकता है।

मिशन निदेशक ने कहा कि बैंक कर्मचारी, कोविड ड्यूटी देने वाले शिक्षक, हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक, परिचालक और अन्य समूह कोविड टीकाकरण के लिए प्राथमिक समूहों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा 12 मई को टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई थी, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यरत लोगों को कोविड टीकारण के लिए प्राथमिकता वाले समूह में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें : चोरी छुपे बेची जा रही थी शराब फिर हुआ कुछ ऐसा…

कोरोना कर्फ्यू के दौरान यूं चल रहा था शराब का अवैध कारोबार….

बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक/वाहनों की एंट्री की समय सारिणी बदली…

जिनमें हिमाचल पथ परिवहन के चालक परिचालक, ईंधन पंप संचालक, पीडीएस डिपो धारक, कोविड ड्यूटी देने वाले शिक्षक, बैंक और वित्तीय सेवाएं, कैमिस्ट, लोकमित्र केंद्रों के कर्मचारी, बच्चों की देखभाल करने वाले संस्थानों के कर्मचारी और फार्मा उद्योग के कर्मचारी शामिल हैं।

इन विभागों के संबंधित कर्मचारी स्वयं को अपने विभाग से प्रमाणित करवाकर प्राथमिकता समूह में टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं।

18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण हेतु पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है तथा बिना पूर्व पंजीकरण टीकाकरण नहीं होगा।

Written by newsghat

क्या हुआ जब अचानक एसडीएम पांवटा साहिब पहुंचे तहसील कार्यालय….

क्या हुआ जब अचानक एसडीएम पांवटा साहिब पहुंचे तहसील कार्यालय….

कोरोना अपडेट : पांवटा साहिब में 86 व शिलाई में 77 नए मामले….

कोरोना अपडेट : पांवटा साहिब में 86 व शिलाई में 77 नए मामले….