in

Alert: Google Pay और PhonePe पर इस छोटी सी गलती से आप गवां सकते हैं अपने पैसा, कई लोग कर चुके हैं चूक

Alert: Google Pay और PhonePe पर इस छोटी सी गलती से आप गवां सकते हैं अपने पैसा, कई लोग कर चुके हैं चूक

पेमेंट लेनदेन के लिए Google Pay और PhonePe हमारी पहली पसंद बन चुके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है इसका यूजर फ्रेंडली होना। इसलिए इसे आसानी से यूज़ किया जा सकता है। इसके साथ ही इन दोनों ऐप्स ने लोगों में विश्वसनीयता भी कायम की है।

लेकिन इसके बावजूद इसका इसके इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही से होने वाली चूक आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है। आज हम यहां इसी के बारे में जानेंगे। Google Pay और PhonePe पर जब आप UPI ID क्रिएट करते हैं तो इसके अलग-अलग एड्रेस होते है, लेकिन ये एड्रेस कई बार आपके लिए ही मुश्किल बन सकता है।

BKD School
BKD School

आप जानते होंगे कि UPI की शुरुवात वर्ष 2016 में की गई थी। आज ये सबसे तेजी से लेनदेन का माध्यम बन चुका है। इसमें ये सुविधा भी दी गई है कि अब एक ही व्यक्ति कई UPI ID बना सकता है। इन UPI ID से विभिन्न बैंक खातों को जोड़ सकता है। Google Pay और PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म पर एक बैंक खाते की इन विभिन्न UPI ID को ऐड कर सकते हैं।

दरअसल बात ये है कि Google Pay और PhonePe पर जब आप UPI ID क्रिएट करते हैं तो अलग-अलग एड्रेस होता है, लेकिन ये एड्रेस कई बार आपके लिए ही मुश्किल बन सकता है।

कारण ये है कि अलग-अलग UPI ID याद रखना भी काफी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि आपको यहां एक ऐसा ही आसान तरीका बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से अलग-अलग UPI ID डिलीट भी कर सकते हैं।

आइए आगे जानते हैं कि PhonePe पर UPI ID कैसे डिलीट किया जा सकता है ?

पेमेंट प्लेटफार्म PhonePe पर आमतौर पर UPI ID 821XXXX@ybl जैसी बनती है। जबकि गूगल पे पर UPI ID user के नाम के मुताबिक बनती है।

जबकि Google Pay पर ये UPI ID JairamXXX@okicici के अनुसार बनती है। आपको यहां PhonePe पर UPI ID डिलीट करने का तरीका बताते हैं। सबसे पहले आपको PhonePe App ओपन करनी होगी।

सबसे पहले ऊपर लेफ्ट साइड पर प्रोफाइल पर क्लिक करें।

अब उस बैंक अकाउंट पर क्लिक करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं। अंदर आपको UPI ID सेक्शन में सभी UPI ID दिखने लगेंगी।

सीधे हाथ की तरफ आपको Delete Button नजर आएगा। उस पर क्लिक करके आप आसानी से UPI ID डिलीट कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

अब जानते हैं कि GooglePay पर UPI ID कैसे डिलीट करते हैं ?

GooglePay पर UPI ID डिलीट करने का तरीका भी काफी आसान है। Google Pay ऐप में जाने के बाद सबसे ऊपर राइट साइड की तरफ प्रोफाइल नजर आएगा। इसके बाद बैंक अकाउंट्स में जाएं।

जिस बैंक अकाउंट को आप डिलीट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। यहां आपको Manage UPI ID पर क्लिक करना होगा। अब आप सभी UPI ID देख सकते हैं। UPI ID के सीधी तरफ आपको Delete Button नजर आएगा।

न्यूज़ घाट पर फेसबुक से जुड़ने के लिए यहां दिए लिंक @newsghat पर क्लिक कर फेसबुक पेज लाइक करें। 

Written by newsghat

पांवटा साहिब में 4 अगस्त को 18+ आयु वर्ग को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

Personal Loan Tips : Personal Loan apply करने से पहले अपनाएं ये 5 अहम टिप्स, इनसे लाखों लोग उठा चुके हैं फायदा

Personal Loan Tips : Personal Loan apply करने से पहले अपनाएं ये 5 अहम टिप्स, इनसे लाखों लोग उठा चुके हैं फायदा