in

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: घर से मिली अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस, आरोपी गिरफ्तार

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायत की जांच के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर थाना नालागढ़ और थाना मानपुरा की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम कसम्बोवाल ढाणा में दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी हर्ष धीमान के घर के एक कमरे से डिब्बे में छिपाकर रखी गई 7.65 एमएम की पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जब आरोपी से हथियार रखने संबंधी लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

Doon valley school

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना मानपुरा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

JPERC 2025

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर बद्दी पुलिस द्वारा अवैध हथियार बरामद करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले नालागढ़ क्षेत्र के भटोली गांव में भी पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि यदि कहीं अवैध हथियार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Written by Newsghat Desk

13 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

13 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत! हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

Himachal Monsoon Alert: सफर से पहले फोन में सेव कर लें ये 2 नंबर, मुसीबत में तुरंत मिलेगी मदद

Himachal Monsoon Alert: सफर से पहले फोन में सेव कर लें ये 2 नंबर, मुसीबत में तुरंत मिलेगी मदद