in

Himachal Pradesh: 4 महीने पहले बजी थीं शहनाइयां, अब एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां! दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार

TROWS

ऊना जिले के मैहतपुर में उस समय मातम छा गया, जब एक नवविवाहित दंपति की पार्थिव देह एक साथ उनके घर पहुंची। दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकलने का दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक युवक प्रत्युष जैन मैहतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे। वह कुछ समय पहले कनाडा से भारत लौटे थे। इसी वर्ष मार्च महीने में उनकी शादी हर्षिता जैन से पूरे परिवार की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे थे, लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उनकी खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

बताया जा रहा है कि दंपति एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान मोहाली के भारतमाला हाईवे पर उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि प्रत्युष जैन, उनकी पत्नी हर्षिता जैन और उनके साथ यात्रा कर रहे एडवोकेट सुरेश ऐरी की मौके पर ही मौत हो गई।

Doon valley school

पोस्टमार्टम के बाद जब पति-पत्नी के शव मैहतपुर लाए गए तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय लोग भी परिवार के घर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

JPERC 2025

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले एडवोकेट सुरेश ऐरी का अंतिम संस्कार उनके बेटे के विदेश से लौटने के बाद किया जाएगा। परिवार के सदस्य उनके भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार की धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी पलभर में कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, आज वहीं गहरा सन्नाटा और अपनों के बिछड़ने का दर्द पसरा हुआ है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: NH-707 पर तेज रफ्तार बाइक बनी मौ+त का कारण, एक युवक की दर्दनाक मौ+त, दो साथी घायल

Paonta Sahib: NH-707 पर तेज रफ्तार बाइक बनी मौ+त का कारण, एक युवक की दर्दनाक मौ+त, दो साथी घायल

पांवटा साहिब: माजरा बाजार में युवक पर चा+कू से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी! दो युवकों पर केस दर्ज

पांवटा साहिब: माजरा बाजार में युवक पर चा+कू से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी! दो युवकों पर केस दर्ज